Vijay Diwas 2023: क्यों मनाया जाता है विजय दिवस, ये मैसेज शेयर कर करें सेना के शौर्य को सलाम

 

Vijay Diwas 2023 : हर वर्ष भारत में 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासियों के मन को जोश व उमंग से भर देती है। इसी दिन भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। 16 दिसंबर का दिन सैनिकों के शौर्य व जज्जे को सलाम करने का दिन है। आज ही के दिन 1971 में भारतीय सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश को आजादी मिली थी। यह युद्ध 13 दिन चला था। आज पूरा देश ऐतिहासिक विजय के नायक रहे भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को सलाम कर रहा है। 

आज के दिन कई कार्यक्रमों में 1971 भारत-पाक युद्व के सभी प्रतिभागी पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों की पत्नियों व परिवारों का सम्मान किया जाता है। पूर्व सैनिकों को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य, साहस एवं बलिदान के लिये सम्मानित किया जाता है।

दरअसल बंटवारे के समय भारत के दो हिस्सों को पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान के नाम पर अलग कर दिया गया था। बंगाल का बड़ा हिस्सा पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। पश्चिमी पाकिस्तान की हुकूमत पूर्वी पाकिस्तान की जनता के साथ बुरा बर्ताव करती आई। 24 साल तक पूर्वी पाकिस्तान से पश्चिमी पाकिस्तान के अत्याचारों को सहा। भारत ने पूर्वी पाकिस्तान के स्वतंत्रता संग्राम में उनका साथ दिया। युद्ध में भारत की जीत के साथ पूर्वी पाकिस्तान आजाद होकर बाग्लांदेश बना।

विजय दिवस के इस खास मौके पर शहीद जवानों को याद करते हुए अपनों को शेयर करें ये मैसेज और कोट्स और शहीद वीर सपूतों को दें श्रद्धाजंलि-

आओ सेना और वीर जवानों का सम्मान करें

शहीदों की कुर्बानी और शहादत को याद करें

जो मर मिटे देश पर, उन्हें सर झुकाकर सलाम करें

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

सरहद पर बनके यमराज

दुश्मन कांपे सुन आवाज

निगाहें रखे जैसे बाज

दम ऐसा जैसे बादलों की गाज

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना

कभी तपती धूप में जल के देख लेना

कैसे होती है हिफाजत मुल्क की

कभी सरहद पर चलकर देख लेना

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

मैं मुल्क की हिफाजत करूंगा

ये मुल्क मेरी जान है

इसकी रक्षा के लिए

मेरा दिल और जान कुर्बान है

जय हिन्द

विजय दिवस की शुभकामनाएं

मेरे शरीर से आती है वतन की मिट्टी की खुशबू, दुश्मन को चटाता हूं धूल, आसमान को भी भर लूं मुठ्ठी में, मैं रेगिस्तान में भी खिला दूं फूल।।

विजय दिवस की ढेर सारी बधाई

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,

उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

जो देश के लिए शहीद हुए

उनको मेरा सलाम है

अपने खून से जिस जमीं को सींचा

उन बहादुरों को सलाम है

जय हिन्द

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,

मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,

करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,

तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है…

जय हिन्द

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!