महराजगंज समाचार: सभासद सहित दो पर केस दर्ज

महराजगंज/ घुघली। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने संयुक्त रूप से घुघली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें एक वार्ड के सभासद और उसके साथी पर नगर पंचायत कार्यालय में अभिलेखों के साथ छेड़छाड़, मना करने में मारपीट व अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभासद और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नीरज राय का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष तहरीर पर सभासद व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!