महराजगंज समाचार: BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका

 

महराजगंज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने के विरोध में भाजपाइयों ने सक्सेना तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। राहुल गांधी मुर्दाबाद ,कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि राहुल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें संसदीय मर्यादा और मुल्यों का तनिक भी ज्ञान नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी का कृत्य निंदनीय है। संवैधानिक पद पर आसीन उपराष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी से साबित हो गया कि वे दिशाहीन हो चुके हैं।

 

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि किसान पुत्र का अपमान किया है कांग्रेस के युवराज ने। उनके इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, प्रभाकर द्विवेदी, जिला महामंत्री बबलू यादव, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजयुमो जिला मंत्री गोविंद जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!