UP News Live Updates: बदल सकता है अयोध्या स्टेशन का नाम, यूपी में फिर कोरोना का अटैक… हर अपडेट

12:28 PM,Dec 22 2023
यूपी के स्कूलों में छुट्‌टी का ऐलान

यूपी के सरकारी स्कूलों में ठंड की छुट्‌टी का ऐलान कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यूपी सरकार के स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
11:59 AM,Dec 22 2023
बदायूं में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप

बदायूं में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ा का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र की इस घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। मामले की जांच की जा रही है।
11:58 AM,Dec 22 2023
ललितपुर में तीन आरोपियों पर पॉस्को चार्ज

ललितपुर में किशोरी के साथ गैंगरेप केस में 3 आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। तालबेहट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव से मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
11:58 AM,Dec 22 2023
लखनऊ में बुजुर्ग से 8 लाख की वसूली

लखनऊ में बुजुर्ग को धमका कर 8 लाख रुपये वसूली का आरोप लगा है। परिवार की हत्या की धमकी देकर यह पैसे वसूले गए। गोमतीनगर विस्तार का यह मामला है। यहां पर बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को पकड़ा। उन्हें परिवार की हत्या की धमकी। साथ लेकर बैंक गए। वहां उनके खाते से 8 लाख रुपये की निकासी करवाई। इसके बाद पैसे लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
11:58 AM,Dec 22 2023
महाराजगंज एक्सिडेंट में युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

महाराजगंज सड़क दुर्घटना में पनियरा थाना क्षेत्र के बैदा पोखरहवा गांव निवासी युवक की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्रामीणों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। रोड जाम कर दिया गया। सड़क खुलवाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। ग्रामीण लगातार प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी लोगों और परिजनों को समझाया। सड़क से जाम हटवाने का प्रयास किया गया।
11:09 AM,Dec 22 2023
जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या

मुजफ्फरनगर के गांव जोली में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। खून में लखपत महिला का शाहू बरामद हुआ है। हत्याकांड आधी रात उसे समय अंजाम दिया गया जब महिला अपने पति के साथ गैलरी में सोई हुई थी। घटना के समय मटका का पति शौच के लिए गया हुआ था। मटका के बेटे की ओर से तीन सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। हत्याकांड के पीछे जमीन की रंजिश सामने आ रही है। बुजुर्ग महिला की दाएं हाथ की एक उंगली कटी हुई मिली है।
10:26 AM,Dec 22 2023
कोहरे की चपेट में एनसीआर

दिल्ली- एनसीआर इस समय भीषण कोहरे की चपेट में है। मेरठ तक कोहरे का असर दिख रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों को सड़क पर रेंगते देखा गया। कोहरे के कारण दो मीटर के आगे कुछ भी देखना संभव नहीं लग रहा था। मेरठ प्रशासन की ओर से घने कोहरे को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने कहा है कि अगर जरूरी काम हो तो ही सफर करें। सड़कों के किनारे लगे रिफ्लेक्टर्स को देखते हुए लोग वाहनों को चलाएं।
10:22 AM,Dec 22 2023
कानपुर में सांड के हमले में घायल की मौत

कानपुर में सांड के हमले में घायल किसान की दर्दनाक मौत हो गई। खेत से सांड को भगाने के दौरान उसने हमला कर दिया था। इस दौरान सांड ने किसान को कई बार पटका। दो दिन पहले हुई इस घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इस 71 वर्षीय किसान को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
10:12 AM,Dec 22 2023
यूपी में भाजपा की टीम में बदलाव की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा निर्णय लिया है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर आज से दो दिवसीय बैठक होने वाली है। इसमें यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस बैठक से पहले ही लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी प्रदेश में अपने संगठन में बदलाव कर सकती है। बीजेपी के क्षेत्रीय मंडल टीमों में बदलाव किए जाने की सूचना सामने आ रही है। छह क्षेत्रीय मंडलों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रीय महामंत्री के भी बदले जाने की सूचना है। बीजेपी के कई मंडल अध्यक्ष को भी बदला जा सकता है। बीजेपी की मीडिया टीम में भी बदलाव किया जा सकता है।
09:51 AM,Dec 22 2023
बदल सकता है अयोध्या स्टेशन का नाम

अयोध्या स्टेशन का नाम बदल सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल अधिकारियों के समक्ष यह इच्छा जताई है। उन्होंने अयोध्या स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम रखने का सुझाव दिया है। माना जा रहा है कि रेल अधिकारियों ने उनके सुझाव को गंभीरता से लिया है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अयोध्या स्टेशन का नाम बदल सकता है।
09:51 AM,Dec 22 2023
यूपी में लौटा कोरोना

यूपी में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते दिख रहे हैं। प्रदेश में पिछले चार दिनों में सात लोगों में कोरोना ने अपनी गिरफ्त में लिया है। इसके बाद अब केंद्र और राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। कोरोना से संबंधित मामलों की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। सरकार के स्तर पर अलर्ट भी जारी किया जा रहा है।
08:30 AM,Dec 22 2023
इंटर स्टेट हेरोइन तस्कर सरगना का सरेंडर

गाजीपुर में इंटर स्टेट हेरोइन सिंडिकेट के कुख्यात सरगना अजय कश्यप और उसके बेटे अभय कश्यप ने गुरुवार को एनडीपीएस कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बाप- बेटे की तलाश पुलिस को काफी समय से थी। गिरोह के तीन सदस्य एक करोड़ की हेरोइन के साथ पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। अजय कश्यप उर्फ नाटे कुख्यात किस्म का हेरोइन तस्कर है। उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में कई केस दर्ज हैं। हेरोइन तस्करी में लिप्त बाप-बेटे के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
08:23 AM,Dec 22 2023
माघ मेला में 8 हजार बसें चलाएगा रोडवेज

प्रयागराज में इस वर्ष लगने वाले माघ मेला में यूपी रोडवेज आठ हजार बसों का परिचालन करेगा। इसके लिए प्रदेश भर से बसों को प्रयागराज मंगाया जा रहा है। इसे 2025 में होने वाले कुंभ मेला की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। इस ट्रायल में कमियों को परखकर उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा। यूपी रोडवेज ने प्रयागराज क्षेत्र से जुड़े नौ डिपो सिविल लाइंस, लीडर रोड, जीरो रोड, प्रयाग डिपो, प्रतापगढ़, लालगंज, कौशांबी, बादशाहपुर और मिर्जापुर डिपो को 300- 300 अतिरिक्त बसों को संचालन के लिए देने का निर्णय लिया है।
08:18 AM,Dec 22 2023
उप राष्ट्रपति, मोहन भागवत का अयोध्या दौरा

अयोध्या में वीआईपी मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख के निकट आने के साथ ही लोगों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। 23 से 26 दिसंबर के बीच अयोध्या में कई विशिष्ट अतिथि पहुंचेंगे। इस क्रम में 23 दिसंबर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अयोध्या पहुंच सकते हैं। वहीं, 24 दिसंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत का अयोध्या दौरा होना है।
08:14 AM,Dec 22 2023
संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर की मिली डायरी

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर की डायरी जांच एजेंसियेां के हाथ लगी है। इस डायरी से जांच एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले हैं। डायरी में मिले पांच नंबरों की जांच की जा रही है। इन नंबरों के कॉल डिटेल से कई राज खुले हैं। यह बात भी सामने आई है कि सागर तीन बार दिल्ली गया था। उसके साथ तीन और लोग दिल्ली गए थे। वह बेंगलुरु के मनोरंजन के संपर्क में था। डायरी की जांच के बाद उसके किसी संगठन के संपर्क में होने की बात सामने नहीं आई है। खुफिया एजेंसियों ने हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।
08:13 AM,Dec 22 2023
बुलंदशहर के कबाड़ के गोदाम में भीषण आग

बुलंदशहर के कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि देखने वाले भी हैरान रह गए। आग लगन से गोदाम में भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। सिकंदराबाद ईदगाह के सामने इस घटना को देखकर लोग सिहर गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसे बाद भी दमकल की गाड़ी के न पहुंचने का आरोप लगाया जा रहा है।
08:13 AM,Dec 22 2023
लखनऊ में एटीएम से 13 लाख की चोरी

राजधानी लखनऊ के एटीएम से 13 लाख रुपये चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में चार कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगा है। चारों आरोपी कैश लोडिंग का काम करते हैं। कैश लोडिंग के काम में लगे नौशाद, सूरज देव, शिवांक और प्रदीप को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। कंपनी के मैनेजर रविंद्र शर्मा की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गाजीपुर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
08:13 AM,Dec 22 2023
अतीक के बहनोई की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई

माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ. एखलाक अहमद की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। डॉ. अहमद ने हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की है। प्रयागराज के उमेश पाल शूटआउट केस में जेल में बंद एखलाक जेल में बंद है। उस पर उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने और शूटर गुड्डू मुस्लिम को पनाह देने का आरोप है। एलखाक की जमानत अर्जी पर जस्टिस राजबीर सिंह की सिंगल बेंच सुनवाई करेगी। सरकार की तरफ से सप्लीमेंट्री एफिडेविट भी दाखिल किया जाएगा।
07:55 AM,Dec 22 2023
ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पर 3 को सुनवाई

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पक्षकारों को देने के मामले में अब 3 जनवरी को सुनवाई होगी। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वेक्षण की सीलबंद रिपोर्ट को खोलने और पक्षकारों को इसे उपलब्ध कराने पर सुनवाई टाल दी। बनारस बार के चुनाव को लेकर वकीलों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया था। इस कारण कोर्ट ने सुनवाई को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
07:52 AM,Dec 22 2023
माफिया अतीक का रिश्तेदार गिरफ्तार

माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदार पर एसटीएफ का एक्शन हुआ है। कमर अहमद को यूपी के मेरठ स्थित होटल ब्रॉडवे से गिरफ्तार किया गया है। यूपी एसटीएफ ने कमर अहमद को 100 करोड़ रुपये जीएसटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रयागराज में इस कार्रवाई के बाद हलचल बढ़ गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!