INDIA Alliance Meet LIVE: गठबंधन के सांसदों से मिले खरगे, विपक्षी दलों के नेताओं का दिल्ली आना जारी

INDIA Alliance Meet Live Updates: अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज दिल्ली में होगी। इसके लिए अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का दिल्ली में जुटना शुरू हो चुका है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज अपने चैंबर में इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ बैठक की। 

लाइव अपडेट

03:18 PM, 19-DEC-2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे।

02:57 PM, 19-DEC-2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे। वहीं, NCP प्रमुख शरद पवार भी रवाना हुए।

02:49 PM, 19-DEC-2023

इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए रवाना हुए लालू-केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए अशोका होटल रवाना हुए।

02:26 PM, 19-DEC-2023

उद्धव ठाकरे ने की ममता बनर्जी से मुलाकात

शिवसेना-यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। इस दौरान पार्टी के नेता संजय राउत और उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे। 

01:42 PM, 19-DEC-2023

इंडिया की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचीं।

12:04 PM, 19-DEC-2023

INDIA Alliance Meet LIVE: गठबंधन के सांसदों से मिले खरगे, विपक्षी दलों के नेताओं का दिल्ली आना जारी

अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज दिल्ली में होगी। इसके लिए अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का दिल्ली में जुटना शुरू हो चुका है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज अपने चैंबर में इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ बैठक की। 

क्या हैं इंडिया गठबंधन की चुनौतियां?
सीट बंटवारा, न्यूनतम साझा कार्यक्रम, हाल के विधानसभा चुनावों में झटके के बाद भाजपा से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति गठबंधन के सामने मुख्य चुनौतियां हैं। बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!