भारत जोड़ो न्याय यात्रा: मणिपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी समेत अन्य नेता, थोड़ी देर में शुरू होगी यात्रा

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Live Updates : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से शुरू हो रही है। यात्रा के लिए राहुल गांधी दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हो गए हैं। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी मणिपुर की राजधानी इंफाल से यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा के लिए राहुल गांधी के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मणिपुर के लिए रवाना हुए हैं। 

12:02 PM, 14-Jan-2024

राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता मणिपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पहले खराब मौसम के चलते इंडिगो की विशेष फ्लाइट में देरी हुई। आखिरकार कांग्रेसी नेता फ्लाइट से इंफाल के लिए रवाना हो गए हैं और वहां पहुंचने के थोड़ी देर बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो जाएगी। 

10:14 AM, 14-Jan-2024

खराब मौसम के चलते लेट हुई राहुल गांधी की फ्लाइट

खराब मौसम के चलते इंडिगा एयरलाइंस की विशेष फ्लाइट में देरी हो रही है। इस फ्लाइट से राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता मणिपुर की राजधानी इंफाल जाने वाले हैं। फिलहाल राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी नेता दिल्ली एयरपोर्ट के लाउंज में इंतजार कर रहे हैं। फ्लाइट में देरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी थोड़ी देरी होगी। 

 

09:11 AM, 14-Jan-2024

Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी समेत अन्य नेता, थोड़ी देर में शुरू होगी यात्रा

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा कि ‘यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। इस यात्रा में शब्द न्याय भी जोड़ा गया है। इस यात्रा में लाखों लोग जुड़ेंगे।’

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!