UP MLC Election 2024: UP में निर्विरोध चुने गए 13 एमएलसी, जानिए BJP गठबंधन और सपा को मिलीं कितनी सीटें?

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विधानपरिषद चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया है। नवनियुक्त सभी 13 विधानपरिषद सदस्यों को सर्टिफिकेट सौंप दिया गया है। इस बार विधानपरिषद के सभी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है। इस चुनाव में बीजेपी के सबसे ज्यादा 7 और उनके सहयोगी दलों के 3 सदस्य एमएलसी बने हैं। वहीं मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के 3 एमएलसी बने हैं।

बीजेपी के टिकट पर 7 एमएलसी निर्विरोध चुने गए हैं। इसमें विजय बहादुर पाठक दूसरी बार यूपी विधान परिषद के सदस्य बने हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, अशोक कटियार, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह, रामतीरथ सिंघल विधानपरिषद के सदस्य नियुक्त किये गए हैं।

वहीं बीजेपी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से विच्छेलाल राजभर एमएलसी बने हैं। साथ ही आरएलडी से योगेश चौधरी और अपना दल एस से आशीष पटेल विधानपरिषद के सदस्य बनाए गए हैं।

वहीं यूपी विधानपरिषद की 13 सीटों में से तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीती है। सपा की ओर से बलराम यादव, किरण पाल कश्यप और शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली निर्विरोध एमएलसी बने है।

इस एमएलसी चुनाव में संख्या बल के आधार पर सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। एमएलसी चुनाव के लिए 21 मार्च को वोटिंग होनी थी। एक सीट के लिए 29 विधायकों का समर्थन चाहिए था। लेकिन कोई एक्स्ट्रा सदस्य ना उतरने के चलते संख्या बल के आधार पर सभी सदस्यों को निर्विरोध विधानपरिषद का सदस्य चुना गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!