दोपहर 3:57 पर सूर्य के धनु राशि में गोचर, इन 5 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, जानें 12 राशियों पर प्रभाव

 

Surya Gochar Today : ग्रहों के राजा सूर्य आज दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में इस दिन से ही खरमास की शुरुआत होती है। खरमास के दौरान मांगलिक कार्यों के आयोजन की मनाही होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 43 मिनट तक सूर्य धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य को शक्ति, ऊर्जा, धर्म, आस्था, आत्मविश्वास, बुद्धि और सुख-सौभाग्य का कारक माना गया है। सूर्य की चाल बदलने से व्यक्ति के जीवन से जुड़े यह प्रमुख पहलू प्रभावित होते हैं। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। वहीं, कुछ जातकों को जीवन में कई कष्ट सहने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर से मेष से लेकर मीन राशि तक 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा?

मेष राशिफल

अध्यात्म में मन लगेगा।

करियर में तरक्की मिलेगी।

व्यापार में मुनाफा होगा।

कड़ी मेहनत का फल मिलेगी।

विद्यार्थियों के लिए शुभ समय रहेगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों पर मिला जुला असर होगा।

कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी।

गृह-क्लेश बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

ऑफिस में विवाद से बचें।

मिथुन राशिफल

कार्यों में सफलता मिलेगी।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धन लाभ के नए मार्ग बनेंगे।

कर्क राशिफल

कानूनी मामलों में जीत मिलेगी।

शत्रु पराजित होंगे।

सफल होने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

कार्य के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

सिंह राशिफल

संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

पिता के सहयोग मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

कन्या राशिफल

घर में गृह-क्लेश बढ़ सकता है।

मन अशांत रहेगा।

धन हानि के संकेत हैं।

पैतृक-संपत्ति मिल सकती है।

जॉब प्रमोशन के भी अवसर मिलेंगे।

तुला राशिफल

दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे।

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उच्चाधिकारियों से कार्यों की प्रशंसा होगी।

स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शत्रु एक्टिव रहेंगे, लेकिन ज्यादा दिक्कतें नहीं रहेंगी।

वृश्चिक राशिफल

कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे।

परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

बकाया धन वापस मिलेगी।

आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

ठगी के शिकार हो सकते है।

धनु राशिफल

सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शादी-विवाह में देरी होगी।

सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के पूरे होंगे।

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

नए कार्यों की जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें।

मकर राशिफल

रिश्तों में सुधार आएगा।

धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

करीबी दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे।

विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

सेहत पर ज्यादा ध्यान दें।

कुंभ राशिफल

हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी।

सपने साकार होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे।

अचानक से धन लाभ हो सकता है।

मीन राशिफल

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलेगा।

मन प्रसन्न रहेगा और चिंतामुक्त रहेंगे।

लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे।

व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए शुभ समय रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!