नई दिल्ली: विदेश राज्यमंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को यहां जवाहर लाल नेहरू भवन से रवाना किया।
यह जत्था नाथू ला मार्ग से यात्रा करेगा और 15 जून को अपनी आगे की यात्रा पर निकलेगा। विदेश राज्यमंत्री ने चुने गए तीर्थयात्रियों को बधाई दी और उन्हें बताया कि उनके ठहरने की व्यवस्था नए केन्द्रों में की गई है जो ऊंचे पहाड़ों के मौसम के अनुकूल हैं।