‘बलात्कारी’ Ram Rahim फिर जेल से आया बाहर, 50 दिन की मिली Parole

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 50 दिन की पैरोल दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, राम रहीम को पिछले साल 21 नवंबर को 21 दिन की छुट्टी मिली थी। यह 2021 में राम रहीम की तीसरी अस्थायी रिहाई थी। उसके दो महीने बाद अब यह पैरोल मिली है।

गुरमीत राम रहीम पर फिर मेहरबानी
रोहतक सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम पर फिर मेहरबानी दिखाई है। जानकारी के अनुसार कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन की पैरोल ले सकता है। राम रहीम को 50 दिन की पैरोल मिलने पर वो जेल से बाहर निकल आया है। उसके पैरोल की अवधि यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में कटेगी।

बरनावा स्थित आश्रम जाएगा राम रहीम

सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का प्रमुख राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा। राम रहीम अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख को 30 जुलाई, 2023 को 30 दिन की पैरोल मिली थी जबकि पिछले साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। अक्टूबर 2022 में भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी।
हत्या मामले में 2019 में ठहराया गया था दोषी
जून 2022 में राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। वर्ष 2021 में राम रहीम को चार अन्य लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का भी दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 वर्ष से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!