प्राची निगम समाचार: ट्रोलिंग करने वालों को प्राची ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलती कर दी बंद; चेहरे पर उगे बालों के चलते उड़ा था मजाक

 

लखनऊ: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली प्राची निगम को उनके चेहरों पर उगे बालों को लेकर काफी ट्रोल किया गया। वह इससे मायूस भी दिखीं। अब प्राची ने उनका मजाक उड़ाने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने मेरी सूरत पर कमेंट किया, उन्हें भी बधाई, क्योंकि मुझे इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

प्राची निगम ने ट्रोलिंग पर चाणक्य का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि चाणक्य की शक्ल के लिए भी इसी तरह से लोग बातें करते थे, लेकिन उन्होंने उन बातों पर कभी भी ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने अपने टारगेट पर ही हमेशा ध्यान रखा और इसी तरह मेरा भी यही लक्ष्य पर ही ध्यान है। प्राची ने कहा कि आखिरकार मेरे नंबर ही मायने रखते हैं, ना कि मेरा चेहरा।

वहीं, बीबीसी हिंदी से बात करने के दौरान प्राची निगम ट्रोलिंग को लेकर काफी मायूस नजर आईं। उन्होंने कहा कि यदि मेरे एक-दो नंबर कम आ गए होते तो ज्यादा अच्छा होता। प्राची ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप करते हुए 600 में से 591 अंक हासिल किए हैं। वह प्रदेश के सीतापुर जिले की रहने वाली हैं। प्राची निगम ने कहा, ”मेरे शारीरिक बनावट को लेकर वीडियो बहुत वायरल हुआ। लोगों ने कमेंट किए कि ये कैसी लड़की है, जिसके चेहरे पर काफी बाल हैं। शायद अगर एक-दो नंबर कम हो जाते तो टॉप पर न आती और इतना फेमस भी न होती तो ज्यादा ठीक रहता।” 

प्रियंका गांधी ने प्राची निगम को किया कॉल

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्राची निगम को फोन करके बधाई दी। शनिवार की शाम छह बजकर 39 मिनट पर फोन करके प्रियंका ने प्राची को साहस और धैर्य से काम लेने की सलाह दी। उन्होंने प्राची निगम से ट्रोलिंग पर कहा कि तुम्हें घबराना नहीं है, जो लोग तुम्हारी आलोचना कर रहे हैं उन्हें आगे इससे अच्छा मुकाम हासिल कर मुंहतोड़ जवाब देना है। इसके अलावा, मशहूर टीचर, मोटीवेटर, काउंसलर, यूट्यूबर व एंटर प्रेन्योर अवध ओझा ने भी प्राची निगम के पिता चंद्र प्रकाश निगम के फोन पर काल करके प्राची से बात की। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!