महराजगंज समाचार: चाय की दुकान पर किशोरी से कराती थी देह व्यापार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज: कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से देह व्यापार कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चाय की दुकान चलाने वाली महिला यह करतूत कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

पुरंदरपुर क्षेत्र की शायरा बानो व उसका पति मुर्तजा हुसैन कोल्हुई के इस गांव के सामने चाय दुकान चलाते हैं। आरोप है कि दोनों पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई किशोरी को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान पर ढाई महीने पहले लाए। किशोरी के परिजनों ने जब संपर्क किया तो बताया कि उसकी शादी कर दिए हैं और वह राजस्थान में है। इसके बाद भी किशोरी के परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच किसी माध्यम से जानकारी मिली कि किशोरी को आरोपी अपनी चाय की दुकान पर रखा है और देह व्यापार कराता है। जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंच कर सारा वाकया पुलिस को बताए। सूचना पर कोल्हुई पुलिस ने एएचटीयू थाने को सूचना देते हुए दोनों आरोपितों को थाने उठा लाई। किशोरी के भाई की तहरीर पर एएचटीयू पुलिस ने आरोपी शायरा व मुर्तजा के खिलाफ 370(4) व अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा 9 के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। सीओ नौतनवा आभा सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!