महराजगंज समाचार: सिन्दुरिया SO मनीषा सिंह लाइन हाजिर, अखिलेश सिंह नए प्रभारी निरीक्षक

महराजगंज। SP सोमेन्द्र मीना ने सिन्दुरिया थाने की महिला एसओ मनीषा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर कुशीनगर जनपद से स्थानांतरित होकर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह को सिन्दुरिया थाना का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अखिलेश सिंह सदर कोतवाली समेत जिले के कई थाना के प्रभारी रह चुके हैं।

मनीषा सिंह पहले महिला थाना की एसओ थीं। अंतर्राष्ट्रीय महत्व की पुलिस चौकी सोनौली की भी प्रभारी हर चुकी हैं। सिन्दुरिया थानाध्यक्ष बनने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे। एसपी के रियालिटी चेक में भी सिन्दुरिया व मिठौरा चौकी की चौकसी पुलिस कंट्रोल रूम के निर्देश के बाद भी नहीं दिखी थी। सिन्दुरिया थानाक्षेत्र की पीड़ित महिला जीनत के आवेदन पर सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सिन्दुरिया पुलिस को प्रकीर्ण वाद में केस दर्ज करने का आदेश 12 जनवरी को दिया था, लेकिन सिन्दुरिया थाना पर केस दर्ज नहीं किया। मामला संज्ञान में आने के बाद कोर्ट ने न्यायालय सिन्दुरिया थानाध्यक्ष को 7 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण रखने का आदेश दिया है। कानून व्यवस्था व कोर्ट के आदेश की अनदेखी, पुलिसिंग में लापरवाही आदि वजह को एसओ मनीषा सिंह को लाइन हाजिर करने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि सिन्दुरिया थानाध्यक्ष एसआई मनीषा सिंह को पुलिस लाइन में तैनात किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह को सिन्दुरिया थाना का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!