Kuno National Park में एक और चीता की मौत, अब तक 10 चीतों ने तोड़ा दम

श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर से बुरी खबर सामने आई है। नामीबिया से लाए एक और चीते ने दम तोड़ दिया है। कूनो नेशनल पार्क में शौर्य नामक नर चीता की मौत हो गई है। शौर्य के मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा।  कूनो नेशनल पार्क में अब तक 10 चीतों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में आठ चीतों का नामीबिया से और फरवरी 2023 में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। इससे पहले आखिरी बार कूनो में अगस्त में चीता की मौत हुई थी। उसके छह महीने बाद अब यह बुरी खबर आई है। 

वन विभाग के एपीसीसीएफ और डायरेक्टर लॉयन प्रोजेक्ट प्रेस नोट के जारी किया जिसमें बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नामीबिया से आया चीता अचेत अवस्था में मिला था। मॉनिटरिंग टीम तत्काल हरकत में आई। उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। कुछ देर के लिए तो उसे होश आया लेकिन कमजोरी बहुत अधिक थी। रिवाइवल के बाद भी कुछ जटिलताएं उभर आई और उसने सीपीआर को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

आपको बता दें कि कूनो नेशऩल पार्क में शौर्य की मौत के बाद अब कुल चीतों की संख्या घटकर 14 हो गई है। इनमें चार शावक शामिल है। इसी महीने नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले मार्च 2023 में भी एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। हालांकि उनमें से तीन ने दम तोड़ दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!