महराजगंज समाचार: नाबालिग साथ के दुष्कर्म, केस दर्ज

चंद्रभान राज की रिपोर्ट-

 

 

 

महराजगंज/पनियरा। थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में सोमवार की रात एक नाबालिग बालिका के साथ एक शादीशुदा युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित की पत्नी और छोटी बहन ने देख लिया। इसके बाद बालिका की पिटाई भी कर दी। युवक मौके से फरार हो गया। बालिका अनुसूचित जाति की है। प्रकरण में पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच-शुरू कर दी है।

बालिका की मां की तहरीर के अनुसार उसका परिवार खेत में झोपड़ी बना कर रहता है। उसकी 14 साल की पुत्री बीते सोमवार की रात आठ बजे शौच के लिए गई थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे पकड़ कर जबरन उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बुरी तरह से मारापीटा। शादी करने का दबाव डालते हुए जान से मारने के साथ पूरे खानदान को खत्म करने की धमकी देने लगा। जिससे पूरा परिवार डरा सहमा है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!