आज का मौसम 16 जून: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 8 घंटों के अंदर 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; IMD अपडेट

आज का मौसम 16 जून: देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मिजोरम समेत देश के 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6-7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तेलंगाना और विदर्भ के कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक लू चलने का खतरा बना रहेगा। IMD ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बिजली गिरने और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 20 जून तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

 

 

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 18 जून को उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके साथ ही 16 से 21 जून के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, मध्य प्रदेश में आंधी- बारिश की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट (16-18 जून): दिल्ली में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में आज यानी 16 जून को धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 18 जून तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 16 जून के बाद आगे बारिश होने की संभावना कम है, लेकिन आंधी का दौर जारी रहेगा।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

  • यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट (16-19 जून): मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में मौसम विभाग ने 16 जून को गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, लखीमपुर खीरी में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि मौसम विभाग ने 17 जून को पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 जून को पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना है। वहीं 19 जून को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है, हालांकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार में दिखेगा मानसून का असर: 16 जून से उत्तर और पूर्वी बिहार में मानसून का असर बढ़ेगा। किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल और भागलपुर में भारी बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार (बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद) में गर्मी का असर कुछ और दिन बना रह सकता है। वहीं इस दौरान उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 17 जून: उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार में गरज-चमक और तेज हवा की संभावना है। 19 जून को पूरे बिहार के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा का दौर रह सकता है। 19 जून को अररिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान में आंधी का अलर्ट (16-21 जून): मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 16 जून को 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी, झोंके 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। वहीं 19-21 जून के दौरान बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट (16-21 जून): मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 16 से 21 जून के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। 18-19 जून को आंधी-तूफान, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट (16-21 जून): मौसम विभाग ने 16-21 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही 19 जून को भी गरज-चमक के साथ बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

  • जम्मू-कश्मीर में में बारिश का अलर्ट (16-19 जून): IMD ने जम्मू-कश्मीर में 16 और 17 जून को बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 18 से 21 जून के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है। 18 से 19 जून के दौरान आंधी, बिजली और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *