लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है यह लोकसभा चुनाव : मल्लिकार्जुन खड़गे

 

महराजगंज: महराजगंज में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने वाला चुनाव है। इस बार नरेंद्र मोदी जीते तो फिर देश में चुनाव नहीं होगा। हमारी लड़ाई मोदी-योगी से नहीं है, बल्कि यह लड़ाई दो विचार धाराओं के बीच की है। एक विचारधारा देश को कुछ उद्योगपतियों के हाथ गिरवी रखकर गरीब और मध्यम वर्ग को गुलाम बनाना चाहती है, जबकि हम देश और देशवासियों को बचाना चाहते हैं।

 

कांग्रेस अध्यक्ष यहां इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी के नामांकन जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम गरीबों, किसानों की मदद करते हैं। उनका कर्ज माफ करते हैं। हमारी पांच गारंटी है, जो युवाओं को नौकरी, महिलाओं के खाते में साल में एक लाख, कर्ज माफी और बेरोजगार युवकों के अप्रेंटिस सुनिश्चित करती है।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी हैं तो महंगाई मुमकिन है। मोदी हैं तो बेरोजगारी मुमकिन है। खड़गे ने कहा कि भाजपा अपने काम पर नहीं राम, मुसलमान, पाकिस्तान और हिंदू को खतरे में कहकर वोट मांगती है। खड़गे ने कहा कि भाजपा चार सौ इसलिए चाह रही है कि ताकि वह संविधान बदल कर लोकतंत्र को खत्म कर दे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भगवान बुद्ध का ननिहाल है, जहां दो हजार छह सौ वर्ष पहले लोकतंत्र था।

इंडी गठबंधन की सरकार तय : शिवपाल

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि इस चुनाव में इंडी गठबंधन की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव में पिछड़ता देख भाजपा के होश उड़ गए हैं। यही वजह है कि इधर-उधर की बातें कर कर भाजपा लोगों को भ्रमित करने की कोशिशों में जुटी है। लेकिन भाजपा अपनी नाकामियां अब नहीं छिपा पाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!