मांगलिक कार्यों में आज से लगेगी रोक, वर्ष 2024 में मई-जून में नहीं है शादी का एक भी मुहूर्त

 

Vivah Shubh Muhurat : शादी-विवाह व अन्य शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त 15 दिसंबर तक ही है। इसके बाद एक माह तक शुभ कार्य नहीं होंगे। कारण, 16 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक खरमास रहेगा। जबकि, नए साल में शादी के कुल 72 लग्न होंगे। पंडित रामनारयण पांडेय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार खरमास में विवाह, जनेऊ संस्कार, नामकरण संस्कार, मुंडन, गृह प्रेवश, भूमि पूजन जैसे शुभ काम करने की मनाही होती है। खरमास 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो रहा है। इस दिन सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। इसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन खरमास खत्म होता है। खरमास की अवधि एक माह होगी। क्योंकि, सूर्य हर राशि में एक महीने तक रहते हैं। सूर्य जब मकर राशि में विराजमान होते हैं तो मकर संक्रांति कहा जाता है।

शादियों के लग्न मुहूर्त देखते समय गुरु और शुक्र ग्रह की अच्छी स्थिति में होना जरूरी होता है। इनमें से एक भी ग्रह अस्त होने या खराब स्थिति में होने पर उस तिथि में विवाह का मुहूर्त नहीं बनता है। वर्ष 2024 में 23 अप्रैल से 30 जून के बीच शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण विवाह कार्य नहीं होगा। इसके अलावा 15 मार्च से 16 अप्रैल के बीच मीन राशि की संक्रांति होने के कारण खरमास रहेगा और शादी-विवाह इस दौरान नहीं हो सकेगा। सबसे ज्यादा लग्न मुहूर्त फरवरी 2024 में 20 दिन पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शुभ मुहूर्त और कुंडली मिलान कर की गई शादियां सफल होती हैं। ऐसी शादियों में व्यक्ति के जीवन में सदैव सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।

वर्ष 2024 में इन तिथियों में होंगी शादियां:

जनवरी : 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30, 31

फरवरी : 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, 29

मार्च : 1, 2, 3, 4,5, 6, 7, 10, 11, 12

अप्रैल : 18, 19, 20, 21, 22

जुलाई : 9, 11, 13, 14, 12, 15

नवंबर : 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29

दिसंबर : 4, 5, 9, 10, 14, 15

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!