कोलकाता के राज्यपाल पर रेप का इल्जाम लगाने वाली डांसर ने कहा केस नहीं लूंगी वापस

कोलकाता : पिछले साल अक्टूबर में बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस और उनके भतीजे पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली ओडिसी डांसर ने यह साफ कर दिया है कि वह इस केस को वापस नहीं लेगी। एक बयान जारी कर उसने मामले को वापस लेने से साफ इनकार किया है। हालांकि उसने यह स्पष्ट किया है कि वह सक्रिय रूप से इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। इसकी वजह यह है कि वह अमेरिका में भी एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रही है जो अमेरिकी उपराष्ट्रपति और केंद्र के सामने लंबित है। उसने कहा है कि यह उसके स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है।  उसने यह बयान तृणमूल के वरिष्ठ पदाधिकारी कुणाल घोष को जारी किया, जिन्होंने इसे फेसबुक पर शेयर किया है। गौरतलब है कि डांसर पहले अमेरिका में रहती थी। उन्होंने राज्यपाल और उनके भतीजे पर जनवरी 2023 में दिल्ली के होटल में यौन शोषण का आरोप लगाया था। कानूनी केस में उलझने के बाद वह वापस कोलकाता आ गई थी। उसने पुलिस को बताया कि अमेरिका के इसी कानूनी केस के लिए वह राज्यपाल से मदद मांगने आई थी। 

उसकी शिकायत के आधार पर, हेयर स्ट्रीट पुलिस ने राज्यपाल के भतीजे के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक साजिश के लिए एक जीरो एफआईआर दर्ज की थी और इसे दिल्ली पुलिस को भेज दिया था। बयान में साफ तौर पर कहा गया है कि उन्होंने शिकायत वापस नहीं ली है। उसने यह भी कहा कि वह राज्यपाल बोस से संबंधित शिकायत को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं और इसके साथ ही खराब स्वास्थ्य उसे इस समय राज्यपाल बोस से संबंधित मामले को आगे बढ़ाने की इजाजत नहीं दे रहा है।

घोष ने मंगलवार को डांसर का बयान पोस्ट किया जिस पर “शिकायतकर्ता (राज्यपाल बोस जनवरी 2023 दिल्ली ताज होटल मामले के संबंध में)” के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से शिकायतकर्ता को जानते हैं। उन्होंने प्रेस को बताया, “उन्होंने मुझसे सही जानकारी देने के लिए संपर्क किया था क्योंकि कुछ गलत रिपोर्ट सामने आ रही थीं, जिनमें बिना नाम के गृह मंत्रालय अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि वह अपना मामला वापस ले रही हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पत्र से यह स्पष्ट हो गया है कि वह अभी भी केस लड़ेंगी। हालांकि अमेरिका और भारत से जुड़े कुछ कानूनी केस के कारण वह इस समय मामले को आगे बढ़ाने में असमर्थ हैं।”

होटल में किया गया दुर्व्यवहार 

महिला ने पहले पुलिस को बताया था कि उसे विदेश यात्रा और डांस परफॉर्मेंस में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उसने बोस से मदद के लिए संपर्क किया था। उसके अनुसार बोस ने उसे मदद का वादा करते हुए विदेश मंत्रालय से संपर्क करने के लिए कहा था। इसके बाद उसे फ्लाइट टिकट भेजे गए और 5 और 6 जनवरी, 2023 को दिल्ली के एक होटल में ठहरने के लिए बुक किया गया। उसने पुलिस को बताया कि राज्यपाल उस समय दिल्ली के बंगाल भवन में ठहरे हुए थे और होटल में जब उससे मिलने आए थे तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!