Rashifal : 16 दिसंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 

Horoscope Rashifal 16 December 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 16 दिसंबर 2023 को शनिवार है। शनिवार के दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। हनुमान जी और शनिदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 16 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 16 दिसंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। आय में वृद्धि होगी, परंतु खर्च भी बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें, व्यवधान आ सकते हैं। धन के मामले में सावधान रहें। खर्च सोच समझकर ही करें।

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ कहा जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, पर आय में भी वृद्धि होगी। इस समय निवेश करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। निवेश करने से पहले किसी सलाहकार से सलाह जरूर लें।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी संपत्ति से धन-प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धन का निवेश करें। फालतू खर्च से बचें।

कर्क, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वालों के लिए कैसा रहेगा 2024, पढ़ें विस्तृत राशिफल

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए वरदान समान कहा जा सकता है। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार-विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। शैक्षिक/बौद्धिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से धनमिल सकता है।

सिंह राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। कारोबार के सुधार में किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। इस समय धन-लाभ के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि- परिवार में सद्भाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। 14 मार्च से कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

खरमास में सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध और गुरु की बदलेगी चाल, ये 5 राशि वाले होंगे मालामाल तो ये 3 राशि वाले हो जाएं सतर्क

तुला राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। खर्च अधिक रहेंगे। वाहन के रखरखाव तथा वस्त्रादि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि-  मन अशांत रहेगा, पर 18 मार्च से शांति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु राशि- मानसिक शांति रहेेगी, आत्मविश्वास भी पूरा रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

16 दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 14 जनवरी 2024 तक राजा के समान हो जाएगा जीवन

मकर राशि- मानसिक शांति बनाए रखें। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा या शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

31 दिसंबर तक बनेंगे 7 राजयोग, चमकेगा मेष, तुला, कुंभ, मीन वालों का भाग्य, खूब करेंगे तरक्की

मीन राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, पर परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। अफसरों से सहयोग भी मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!