सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट-
महाराजगंज: महाराजगंज लोकसभा सीट से नामांकन के लिए गए निवर्तमान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पीएसओ बादशाह सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक बादशाह सिंह देवरिया जनपद के बनकटा थाना अंतर्गत अहिरौली बघेल के निवासी थे।