नवीन पाल की रिपोर्ट-
जम्मू : सोमवार को श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट, जम्मू कश्मीर द्वारा मुट्ठी, दोमाना, जम्मू में बैठक की गई। बैठक में ट्रस्ट के कार्यकारणी अध्यक्ष पवन खजूरिया ने कहा कि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री जी के निर्देशानुसार शक्ति – भक्ति और विजयश्री के दाता रेणुका नंदन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान् श्री परशुराम जी की जयंती पर दस मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शाइनिंग स्टार हाई स्कूल, शिव मार्किट , मुट्ठी,जम्मू में सुबह दस बजे मनाने जा रहा है।
शुक्रवार सुबह भगवान श्री परशुराम जी की विशेष पूजा अर्चना – 10:30 से 11:10 बजे ,अतिथियों का सम्मान एवं व्याख्यान – सुबह 11: 15 से दोपहर 12 बजे तक,भंडारा प्रसाद वितरण – दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होगा।
ट्रस्ट के ट्रस्टी अजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रख्यात कथा वाचक परम पूज्य स्वामी श्री हृदयानंद गिरी जी महाराज (हृदयदीप आश्रम, जीवन नगर, जम्मू), मुख्य अतिथि शाम लाल शर्मा ( पूर्व मंत्री जम्मू कश्मीर सरकार), विशिष्ट अतिथि विक्रम शर्मा ( अध्यक्ष, जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू, जम्मू कश्मीर), सम्मानित अतिथि आर के छिब्बर ( जम्मू कश्मीर बैंक के पूर्व चेयरमैन, वर्तमान में जम्मू कश्मीर बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर), सारस्वत अतिथि दीपक गुप्ता (अध्यक्ष, ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस, नेहरू मार्केट, जम्मू) होगे।
ट्रस्ट के महामंत्री प्रबोध शर्मा ने कहा कि समस्त धर्म प्रेमियों से अनुरोध है कि सपरिवार कार्यक्रम अनुसार पधारकर भगवान श्री परशुराम जा का आर्शीवाद प्राप्त करें।
बैठक में ट्रस्ट के सदस्य उत्तम चंद शर्मा, जगदेव सिंह चिब, यश सेठ, राजिंदर सेठ, पूर्व पार्षद सूरज पाधा, कुदीप खजूरिया, बबलू शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, जगमोहन शर्मा, बॉबी शर्मा, राजू कुमार शर्मा, केदार शर्मा, वीर विक्रम शर्मा, मास्टर सुखदेव शर्मा, मदन लाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।