खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर की खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट की चेन टूटी; 15 लोग फंसे

राजस्थान के नीमकाथाना जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा हुआ है। खदान में लिफ्ट की चेन टूट गई। लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम और खेतड़ी कॉपर कॉरपोरेशन (KCC) के बड़े अधिकारी लिफ्ट में फंसे हुए हैं।खेतड़ी के कोलिहांस माइंस में करीब एक दर्जन अधिकारी औऱ अन्य लोग थे। पुलिस प्रशासन ने सभी के सकुशल होने की पुष्टि की है। रस्सा टूटने से हादसा बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के साथ रेस्क्यू टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद है। आसपास की एंबुलेंस को भी बुलाया गया है। 

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के ये 15 अधिकारी और जांच टीम के सदस्य मंगलवार को खदान में उस वक्त फंस गए जब कर्मचारियों के परिवहन के लिए इस्तेमाल में आने वाली वर्टिकल (ऊपर से नीचे) शाफ्ट में खराबी आ गई। पुलिस ने बताया कि कोलिहान खदान में कई सौ मीटर की गहराई में फंसे कर्मियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब विजिलेंस टीम अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए शाफ्ट के नीचे गई थी। पुलिस ने कहा कि जब वे ऊपर आने वाले थे, तो शाफ्ट या ‘पिंजरे’ की एक रस्सी टूट गई, जिसके कारण लगभग 15 लोग फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं एक खनन कर्मचारी ने बताया कि बचाव अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि कोलिहान खदान में कई सौ मीटर की गहराई में फंसे कर्मियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!