Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024 Date: महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों का शेड्यूल, कब-कहां किस चरण में पड़ेंगे वोट?

मुंबई: केंद्रीय चुनाव आयोग 2024 लाेकसभा चुनावों के लिए तिथियों का ऐलान कर दिया है। राज्य में लोकसभा की 48 सीटें के लिए पांच चरणों में चुनाव होगा। महाराष्ट्र में कुल पांच चरणों में चुनाव होगा। पहले फेस की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण और पांचवें चरण के लिए 13 और 20 मई को वोट डाले जाएंगे। मुंबई की सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी। पिछली बार लोकसभा के चुनाव राज्य में चार चरणों में संपन्न हुए थे। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस पार्टी ने I.N.D.I.A अलायंस में शिवसेना यूबीटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में लिया है। राज्य में स्थानीय स्तर पर महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी के बीच मुकाबला होगा।

महाराष्ट्र में कब-कहां पर डाले जाएंगे वोट?

फेसलोकसभा सीटेंवोटिंग की तारीख
1रामटेक, नागपुर, भंडारा गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर19 अप्रैल
2बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभनी26 अप्रैल
3रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढ़ा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंघदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले7 मई
4नंदूरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड13 मई
5धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नार्थ, मुंबई नार्थ वेस्ट, मुंबई नार्थ ईस्ट, मुंबई नार्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ20 मई

महाराष्ट्र में नौ सीटें हैं रिजर्व
महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 48 है। इनमें 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। चार सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में कुल आरक्षित सीटों की संख्या 9 है। 2008 के डी-लिमिटेशन से पहले आरक्षित सीटों की संख्या 7 थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!