महराजगंज: सोनौली पुलिस का अभियान: नाबालिग अपराधी गिरफ्तार

ईश्वर मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट-

सोनौली/ महराजगंज: पुलिस अधीक्षक डॉ. सोमेन्द्र मीणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत, महराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली में एक नाबालिग अपराधी की गिरफ्तारी की गई है। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया, और उनके साथ कांस्टेबल विनय कुमार व विशाल सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

दिनांक 09.07.2024 को कोतवाली सोनौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 133/2024 धारा 65(1), 331, 352, 351(1), 74 BNS व पाक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में 16 वर्षीय बाल अपचारी रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया। रवि कुमार, जो ग्राम हरदीडाली थाना सोनौली जनपद महराजगंज का निवासी है, को 10.07.2024 को दोपहर 12:05 बजे ग्राम शेष फरेन्दा के न्यू SSB रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तारी के इस अभियान में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अंकित सिंह, कांस्टेबल विशाल सिंह और कांस्टेबल विनय कुमार शामिल थे। उनकी त्वरित कार्रवाई से बाल अपचारी को पकड़ने में सफलता मिली।

बाल अपचारी रवि कुमार को न्यू SSB रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास, वहद ग्राम शेष फरेन्दा से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार बाल अपचारी रवि कुमार को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है और आगे की विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय जनपद महराजगंज को अग्रेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!