महराजगंज समाचार: विद्यालय का ताला तोड़कर नल चोरी

अनिल कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट-

 

 

 

महराजगंज/फरेंदा: फरेंदा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा के शौचालय का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने विद्यालय का नल चुरा लिया। सुबह विद्यालय गए प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह गौतम जब विद्यालय पहुंचे तो शौचालय ताला टूटा देखा। इसकी सूचना तत्काल फरेंदा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। प्रधानाध्यापक ने फरेंदा थाने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया। इसमें दर्शाया कि चोर विद्यालय के शौचालय का ताला तोड़कर नल चुरा ले गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!