महराजगंज समाचार: संजय राय को मिला पदोन्नति का तोहफा बने उपनिरीक्षक

महराजगंज/चौक बाजार। स्थानीय थाने पर तैनात दीवान संजय कुमार राय को पदोन्नति का तोहफा मिला। शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने उनके कंधे पर दूसरा स्टार लगाकर बधाई दी। चौक थाने पर कार्यरत संजय कुमार राय को पदोन्नत कर उप निरीक्षक बनाया गया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने कहा कि विभाग में पदोन्नति के साथ उनकी जिम्मेवारी और बढ़ गई है। इसलिए और अधिक लगन व मेहनत से विभाग की गरिमा के लिए कार्य करें। पदोन्नत हुए संजय राय 1991 बैच के सिपाही है। विभिन्न थानो पर अपनी सेवा दे चुके है। चौक थाने के तेज तर्राक सिपाही मे इनकी गिनती होती है। पदोन्नति पर साथी कर्मचारियों व अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी।

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!