महराजगंज समाचार: युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट, होमगार्ड व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

पंकज मणी त्रिपाठी की रिपोर्ट-

 

 

 

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक मार्ग पर सोमवार देर शाम को फुफेरे भाई के साथ बाजार से घर लौट रही एक युवती से एक होमगार्ड ने पहले छेड़छाड़ की। फिर युवती के विरोध करने पर मनबढ़ होमगार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती की कपड़ा फाड़ बेरहमी से पिटाई कर दिया। उसके बाद मौके से भाग निकला। इस मामले में पुलिस युवती के तहरीर पर आरोपी होमगार्ड सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली है।

पीड़ित युवती के फुफेरा भाई ने पुलिस से बताया है कि उनके घर मामा की लड़की आई हुई थी। जिसे खरीदारी करने के लिए बाजार ले गये थे। सामान की खरीदारी कर दोनों एक साथ देर शाम को घर लौट रहे थे। अभी वह चौक मार्ग स्थित एक निजी मकान के पास पहुंचे थे। इसी बीच एक होमगार्ड उन्हें रोक वीडियो बनाने लगा। जिसका विरोध करने पर आक्रोशित होमगार्ड ने कुछ साथियों के साथ मिलकर मामा के लड़की का जबरन कपड़ा फाड़ छेड़छाड़ करने लगा। इतना ही नहीं उन दोनों की बेरहमी से पिटाई भी किया। शोर शराबा की आवाज सुन कुछ देर बाद मौके पर लोगों की आने का आहट लगते ही होमगार्ड अपने साथियों के साथ धमकी देते हुए भाग निकला। घटना को लेकर दोनों काफी डरे और सहमे हुए है।

 

वही इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की पीड़ित युवती के फुफेरे भाई की तहरीर पर आरोपी होमगार्ड जितेंद्र तिवारी के अलावा दो अन्य सहित तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!