मुंबई/महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने ‘शिव सेना स्थापना दिवस’ के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस संबोधन में उन्होंने मराठी पहचान और अपनी पार्टी की 60 साल पुरानी विरासत के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया. उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा मराठी लोगों के हितों की रक्षा करेगी. उन्होंने जनसभा में आने वाले समय में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों की ओर इशारा करते हुए कहा, “यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है.” उन्होंने कहा ‘टाइगर अकेले शिकार करता है.’
उन्होंने कई तीखे राजनीतिक बयानों में शिवसेना प्रमुख ने अपनी पार्टी के तौर-तरीकों की तुलना अपने प्रतिद्वंद्वियों से की. उन्होंने कहा कि विरोधियों की आलोचना के बावजूद शिवसेना आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती रहेगी. राजनीतिक विरोधियों के हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “कुछ कुत्ते भौंक रहे हैं,” जबकि पार्टी अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रही.
Mumbai, Maharashtra: Deputy Chief Minister Eknath Shinde says, “Shiv Sena was started 60 years ago. All my MPs and MLAs are precious. This is just the trailer; the picture is yet to come. Shiv Sena was formed to care for farmers, girls, sisters, and workers. PM Modi has achieved https://t.co/jp9Df3HIQb pic.twitter.com/JZtcwpPgL2
— ANI (@ANI) June 19, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर जोर
शिंदे ने राज्य की कल्याणकारी पहलों का भी जिक्र किया. उन्होंने ‘लाडकी बहिन’ कार्यक्रम जैसी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया और ‘लाडका भाऊ’ का जिक्र करके युवाओं तक अपनी बात पहुंचाई. शिवसेना नेता ने कहा कि उनकी सरकार आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है.
‘कांग्रेस के साथ वाले भी बर्बाद हो रहे हैं’
उन्होंने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी पर भी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके लीडरशिप में लगातार कई चुनाव हारी, लेकिन कैप्टन बदलने के बजाय, कांग्रेस उनके फेल लीडरशिप में चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस के साथ थे, वे भी बर्बाद हो रहे हैं और अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं. हमने यह तमिलनाडु में देखा है, उसके अलायंस पार्टनर DMK के साथ क्या हुआ और महाराष्ट्र में शिवसेना UBT के साथ भी यही हुआ. इसलिए, बेहतर है कि अपना दोस्त चुनें.