बस्ती समाचार: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाला गया

सरताज आलम की रिपोर्ट-

 

 

 

 

 

बस्ती: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व नगर पंचायत नगर बाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह राना व पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भगवान श्री राम दरबार का शोभायात्रा निकाला गया.

इस शोभायात्रा में सभी राम भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और चौराहे चौराहे पर दुकानों पर आरती उतार कर राम दरबार का स्वागत किया गया। यात्रा में सूर्या पब्लिक स्कूल नगर के शिक्षार्थी साक्षी उपाध्याय राम के रूप में, एवं दीक्षा उपाध्याय लक्ष्मण के रूप में, तथा खुशबू सिंघानिया सीता के रूप में, एवं आदित्य कुमार यादव हनुमान के रूप में दर्शकों के मन को मोह लिए। इस ऐतिहासिक सफल कार्यक्रम के लिए सभी दर्शकों एवं जनता का ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!