बेंगलुरु के मशहूर Rameshwaram Cafe में हुआ जोरदार धमाका, ग्राहक समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल

कर्नाटका: बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। इसमें घटना में कम से कम चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन कर्मचारी और एक ग्राहक शामिल हैं। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे एक बैग में रखी किसी वस्तु में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुंचे। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है। खबर का अपडेट जारी है…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!