Dussehra 2024: दशहरा के दिन जरूर करें ये 4 शुभ काम, घर की नेगेटिविटी दूर हो खुशियों से भर जाएगा जीवन

दशहरा

दशहरा के दिन ये चार काम करना ना सिर्फ धार्मिक नजरिए से शुभ माना जाता है, बल्कि ये हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करते हैं। इसलिए दशहरा को खास बनाने के लिए ये काम जरूर करें।

नौ दिनों की शक्ति पूजा के बाद अब दशहरा का पावन पर्व दस्तक देने वाला है। बुराई पर अच्छाई की विजय दर्शाता ये त्योहार हिंदू धर्म के मुख्य त्यौहारों में से एक है। इस दिन से जुड़ी पौराणिक कथा तो आपने सुनी ही होगी कि कैसे भगवान श्रीराम ने रावण का अंत कर फिर से सत्य की स्थापना की थी। इस दिन हर घर में अपने रीति-रिवाजों के मुताबिक पूजन किया जाता है। हालांकि कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें दशहरा के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि रावण दहन वाला दिन आपके जीवन की बुराइयों को मिटाकर उसे पॉजिटिविटी और गुड लक से भरने का बेहतरीन दिन होता है। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन को और खास बनाने के लिए की चीजें करना शुभ माना जाता है।

अपने घर-दुकान और दफ्तर की सफाई का रखें ध्यान

अपने आस-पास की साफ-सफाई का ध्यान रखना हेल्थ के लिहाज से तो जरूरी है ही धार्मिक नजरिए से भी जिस घर में साफ-सफाई होती है वहीं मां लक्ष्मी का वास होता है। त्यौहारों पर तो खासतौर से ये बहुत जरूरी हो जाता है। दशहरा के पर्व पर भी घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा अगर आपकी कोई दुकान या दफ्तर है, तो वहां भी चीजों को समेटें और कोशिश करें की धूल, मकड़ी के जाले जैसी चीजों को जाता दें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और पॉजिटिव माहौल बना रहता है।

त्यौहारों की करें जमकर शॉपिंग

इस बात से तो आप भी सहमत होंगे कि किसी भी फेस्टिवल का असली मजा शॉपिंग में होता है। तो क्यों ना दशहरा के दिन को भी खूब खरीदारी कर के खास बनाया जाए। धार्मिक नजरिए से भी इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन आप कोई सोने की ज्वैलरी, वाहन, प्रॉपर्टी या कोई शुभ वस्तु खरीद सकते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो दशहरा से बेहतर भला क्या दिन होगा।

दान-पुण्य के कार्यों के लिए बेस्ट है ये दिन

जरूरतमंदों की मदद करने से ज्यादा पुण्य का काम शायद ही कोई और होगा। हमारे धर्म में भी इसका बहुत महत्व है। खासतौर से त्यौहारों के दिन दान-पुण्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन आप जितना दान करते हैं, मां लक्ष्मी उसका कई गुना आपको वापस करती है। तो फिर क्यों ना इस अच्छी आदत को दशहरा से ही शुरू किया जाए और अपने परिवार के साथ मिलकर कुछ अच्छे काम किए जाएं।

प्रकृति को बचाएं, पेड़ लगाएं

हमारा हर तीज-त्योहार कहीं ना कहीं प्रकृति को पूजता है और उसे संरक्षित करने का संदेश देता है। दशहरा पर भी पेड़-पौधे लगाना या अपने घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भूलकर भी पेड़ों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए। जब सारी दुनिया पेड़ लगाने और प्रकृति को सहेजने की बात कर रही है तो क्यों ना इस दशहरा एक पेड़ लगाकर और प्रकृति को बचाने का छोटा सा प्रण ले कर इस पर्व की पावन शुरुआत की जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!