UP News: ठेकेदार के घर डकैती करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस से हुई मुठभेड़; सोने के कुंडल और नकदी भी बरामद

पुलिस टीम

आगरा: आगरा के गांव उजरई कलां स्थित त्रिलोक धाम कॉलोनी में ठेकेदार दिनेश कुमार के घर डकैती करने वाले पांच बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस की इन बदमाशों से यमुना एक्सप्रेस वे पर मुठभेड़ हुई। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचे के साथ ठेकेदार के घर से लूटे गए सोने के कुंडल और नकदी भी बरामद की है। 

गांव उजरई कलां स्थित त्रिलोक धाम कॉलोनी में  ठेकेदार दिनेश कुमार के घर में 10 बदमाशों ने डकैती डाली थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश था। पुलिस ने भी मामले के खुलासे के लिए पूरा जोर लगा दिया। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार बदमाशों के नाम
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में शाहरुख पुत्र शादिक अली, सलमान पुत्र जाफर, शाहिद पुत्र शमसाद,  चमन खान पुत्र सुलेमान खां और लाल मोहम्मद पुत्र हबीब खान को गिरफ्तार किया है। सभी बदमाश हाथरस जिले के रहने वाले हैं।  

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!