UP lok sabha Chunav Voting live: UP की 13 सीटों पर 5 बजे तक 54% मतदान

UP lok sabha Chunav Voting live: लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। ये सीटें हैं-महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सु.), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सु.) जहां वोटिंग होनी है।। इनके अलावा सोनभद्र जिले में दुद्धी की रिक्त चल रही विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी वोट पड़ने हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।  यह जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को यहां अपने कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सातवें चरण में कुल 2,50,56,877 (2 करोड़ 50 लाख 56 हजार 877) मतदाता हैं, जिसमें 1,33,10,897 पुरुष (एक करोड़ 33 लाख 10 हजार 897) तथा 1,17,44,922 महिला (एक करोड़ 17 लाख 44 हजार 922) एवं 1,058 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं।

Sat, 01 Jun 2024 06:20 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: वाराणसी में शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

UP lok sabha Chunav Voting live: वाराणसी में शाम 5 बजे तक 54.58 फीसदी मतदान संपन्न हुआ है। यहां से पीएम नरेंद्र मोदी प्रत्याशी हैं। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से अजय राय हैं। 

Sat, 01 Jun 2024 06:15 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: दुद्धी उपचुनाव में शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत

UP lok sabha Chunav Voting live: सोनभद्र जिले में दुद्धी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से 2022 में चुने गये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम दुलाल को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। सोनभद्र जिले के दुद्धी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव भी शनिवार को हो रहा है। शाम पांच बजे तक दुद्धी में 54.48 प्रतिशत मतदान हुआ।

Sat, 01 Jun 2024 06:06 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

सलेमपुर               50.21 फीसदी 
बलिया                 50.56 फीसदी
बांसगांव               50.06 फीसदी
घोसी                  53.19 फीसदी
गाजीपुर               52.98 फीसदी
गोरखपुर             52.5 फीसदी
रॉबर्ट्सगंज          54.24 फीसदी
देवरिया               54.13 फीसदी
कुशीनगर           56.04 फीसदी
वाराणसी            56.06 फीसदी
मिर्जापुर             55.83 फीसदी
महाराजगंज         58.63 फीसदी

Sat, 01 Jun 2024 05:39 PM

 UP lok sabha Chunav Voting live: शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

वाराणसी               54.76 फीसदी
देवरिया                 54.13 फीसदी

Sat, 01 Jun 2024 05:27 PM

 UP lok sabha Chunav Voting live: शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

गाजीपुर                52.98 फीसदी
महराजगंज            58.63 फीसदी
 

Sat, 01 Jun 2024 05:17 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: देवरिया लोकसभा में थाना अध्यक्ष द्वारा सपा बूथ एजेंट को किया गया बाहर, सपा का आरोप

 

UP lok sabha Chunav Voting live: सपा ने आरोप लगाया है कि देवरिया लोकसभा की तमकुही राज विधानसभा में बूथ संख्या 86 पर थाना अध्यक्ष द्वारा सपा बूथ एजेंट को बाहर कर दिया गया है। साथ ही फर्जी मतदान की आशंका है।

Sat, 01 Jun 2024 05:02 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: छानबे में पीठासीन अधिकारी द्वारा खुद किया जा रहा मतदान

 UP lok sabha Chunav Voting live: सपा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप  लगाया है कि मिर्जापुर लोकसभा के छानबे विधानसभा में बूथ संख्या  381 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा भाजपा के पक्ष में स्वयं ही मतदान किया जा रहा है।

Sat, 01 Jun 2024 04:53 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: महराजगंज में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और वीरेंद्र चौधरी के बीच मुकाबला

UP lok sabha Chunav Voting live: महाराजगंज में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी चुनौती दे रहे हैं वहीं बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को सपा के सनातन पांडे और बसपा के लल्लन सिंह यादव से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले चुनाव में यह सीट भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने जीती थी, जिन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है।

Sat, 01 Jun 2024 04:47 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: गाजीपुर में पारसनाथ राय और अफजल अंसारी के बीच मुकाबला

UP lok sabha Chunav Voting live: गाज़ीपुर में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के करीबी पारसनाथ राय का मुकाबला माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ल अंसारी से है जाे सपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में है। 2019 में अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को 1.19 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। यह पहली बार होगा कि कोई चुनाव मुख्तार अंसारी की अनुपस्थिति में हो रहा है। मुख्तार की 23 मार्च को मृत्यु हो गई थी।

Sat, 01 Jun 2024 04:44 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: गोरखपुर में दो हस्तियों के बीच चुनाव

UP lok sabha Chunav Voting live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर में भोजपुरी फिल्मों की दो हस्तियों के बीच मुकाबला है। मौजूदा भाजपा सांसद रवींद्र किशन शुक्ला उर्फ रवि किशन का मुकाबला इंडिया समूह की काजल निषाद से है।

Sat, 01 Jun 2024 04:40 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: यूपी की इन 13 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान

UP lok sabha Chunav Voting live: सातवें चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 134 पुरुष और 10 महिलाओं सहित कुल 144 उम्मीदवार मैदान में हैं। 13 लोकसभा सीटों में से 11 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं जबकि दो सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण की 13 लोकसभा सीटों में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर और रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं। ये 13 सीटें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र जिलों में फैली हुई हैं। 

Sat, 01 Jun 2024 04:35 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: दोपहर 3 बजे तक गोरखपुर में मतदान प्रतिशत

 UP lok sabha Chunav Voting live: राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम तीन बजे तक महराजगंज में 41.16 प्रतिशत,गोरखपुर में 44.69 प्रतिशत,कुशीनगर में 48.33 प्रतिशत,देवरिया में 47.32 प्रतिशत,बासगांव (सु) में 43.71 प्रतिशत,घोसी में 44.82 प्रतिशत,सलेमपुर में 43.48 प्रतिशत, बलिया में 43.54 प्रतिशत,गाजीपुर में 46.13 प्रतिशत,चंदौली में 51.27 प्रतिशत, वाराणसी में 48.38 प्रतिशत,मिर्जापुर में 48.81 प्रतिशत और राबर्टसगंज (सु) में 47.15 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

Sat, 01 Jun 2024 04:27 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: मिर्जापुर में भाजपा नेताओं के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज कर रहा अभद्रता, सपा का आरोप

 UP lok sabha Chunav Voting live: सपा ने आरोप लगाया है कि मिर्जापुर लोकसभा के छानबे विधानसभा में बूथ संख्या 77, 78, 79 पर चौकी इंचार्ज द्वारा बीजेपी नेताओं के साथ मिलकर सपा के सेक्टर इंचार्ज और कार्यकर्ताओं के साथ की जा रही अभद्रता।

Sat, 01 Jun 2024 03:59 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: दुद्धी उपचुनाव में 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

 UP lok sabha Chunav Voting live: दुद्धी उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक  48.28 फीसदी मतदान हुआ है।
 

Sat, 01 Jun 2024 03:49 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

UP lok sabha Chunav Voting live: दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

रॉबटर्सगंज       47.15 फीसदी
कुशीनगर        48.73 फीसदी
चंदौली            51.27 फीसदी
वाराणसी         46.86 फीसदी
महाराजगंज     51.16 फीसदी
गाजीपुर          46.13 फीसदी
मिर्जापुर         48.81 फीसदी
देवरिया         47.53 फीसदी
घोसी             44.82 फीसदी
बलिया          43.54 फीसदी
गोरखपुर       44.59 फीसदी
सलेमपुर        43.48 फीसदी
गाजीपुर        46.05 फीसदी
बासगांव       43.71 फीसदी

Sat, 01 Jun 2024 03:43 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: सपा का आरोप, बलिया लोकसभा के जहूराबाद में सेक्टर मजिस्ट्रेट कर रहे अभद्रता

UP lok sabha Chunav Voting live:  बलिया लोकसभा की जहूराबाद विधानसभा में बूथ संख्या 61, 63 पर धीमा मतदान की शिकायत करने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस सपा एजेंट के साथ कर रहे अभद्रता।

Sat, 01 Jun 2024 03:40 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: सातवें चरण में पीएम मोदी के अलावा इन नेताओं के भी भाग्य का होगा फैसला

UP lok sabha Chunav Voting live: सातवें चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (बलिया), मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद (गोरखपुर) भी चुनावी मैदान में हैं। बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी इन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Sat, 01 Jun 2024 03:35 PM

UP lok sabha Chunav Voting live:दुद्धी उपचुनाव में 1 बजे तक 37 फीसदी मतदान

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा (सुरक्षित) उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोनभद्र जिले में दुद्धी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से 2022 में चुने गये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम दुलाल को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। सोनभद्र जिले के दुद्धी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव भी शनिवार को हो रहा है। दोपहर एक बजे तक दुद्धी में 37.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

Sat, 01 Jun 2024 03:30 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: महराजगंज के एक स्कूल में वोटिंग सेंटर पर वोट डालने वालों को गिफ्ट में मिला पौधा

 UP lok sabha Chunav Voting live: महराजगंज जिले में नगर पंचायत चौक स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डालने आए लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के बाद एक पौधा दिया गया। अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है।

Sat, 01 Jun 2024 03:27 PM

UP lok sabha Chunav Voting live: 3 बजे तक महराजगंज और गाजीपुर में मतदान प्रतिशत

महराजगंज में 51.31 फीसदी वोटिंग
गाजीपुर 46.05 फीसदी वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!