चन्द्रभान राज की रिपोर्ट-
पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी :आंनद कुमार गुप्ता
निचलौल,महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के कोहडवल गांव में कुछ मनबढ़ों ने गोलबंद होकर लाठी डंडों के साथ एक घर में घुस गए। उसके बाद मनबढ़ों ने लाठी डंडों से बाप बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दिया। जिस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के कोहडवल गांव निवासी जगल ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह राशन लेने के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अंगूठा लगाने गए थे। जिस दौरान बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। लेकिन कुछ लोगों के समझौते के बाद मामला शांत हो गया। उसके बाद घर चले गए। इसी बीच रात को कुछ मनबढ़ लोग लाठी डंडों के साथ गोलबंद होकर घर मे घुस आये। अभी वह कुछ समझ पाते कि मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। वही बचाने लड़के कमलेश को भी मनबढ़ों में बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। वही इंस्पेक्टर आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले में पीड़ित जगल के तहरीर के आधार पर आरोपी दिनेश,अरविंद,हिरदेश और रवीश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।