सोनौली बॉर्डर पर अवैध प्रवेश के प्रयास में श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटा इमीग्रेशन विभाग

सोनौली बॉर्डर पर श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

सोनौली, महराजगंज (आसिफ नवाज): भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर से अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के प्रयास में एक श्रीलंकाई नागरिक को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। 

अवैध तरीके से भारत में प्रवेश की कोशिश-

श्रीलंकाई नागरिक, जिसका नाम संपत दिलीप, है तथा वह 103 थोराया कुरुनेगला सीपी, श्रीलंका उम्र 46 वर्ष, अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। भारतीय सुरक्षा बलों और इमीग्रेशन विभाग की मुस्तैदी के कारण वह सोनौली बॉर्डर पर ही पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसके पास भारतीय पासपोर्ट होने की जानकारी मिली, लेकिन गहन जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वह असल में श्रीलंका का नागरिक है और भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल अवैध रूप से सीमा पार करने के लिए कर रहा था।

गिरफ्तारी के बाद गहन जांच-

इमीग्रेशन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, उसके पास से मिले दस्तावेजों और अन्य प्रमाणों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह भारतीय पासपोर्ट कैसे प्राप्त कर सका और उसकी सीमा पार करने की मंशा क्या थी।

विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज-

श्रीलंकाई नागरिक के खिलाफ भारतीय कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ बीएनएस (भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा) और विदेशी अधिनियम 14 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कानून उन विदेशी नागरिकों पर लागू होता है जो भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करते हैं या नियमों का उल्लंघन करते हैं।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में कोई और व्यक्ति या संगठन शामिल है, और इस तरह की अवैध घुसपैठ की साजिश कितनी व्यापक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!