धीरज मद्धेशिया की रिपोर्ट-
सोनौली, महराजगंज। मानव सेवा ही श्रेष्ठ सेवा के उद्देश्य को सार्थक करते हुए असहाय और गरीबों की मदद के लिए कपड़ा बैंक नगरपंचायत सोनौली गरीब और बेसहारा लोगों को सुविधा प्रदान कर रहा है।
इसी कड़ी में क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गरीब महिला पुरुष एवं बच्चों को कपड़ा उपलब्ध कराने हेतु भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल नें कपड़ा बैंक में कपड़ा दान किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष नें बताया कि अपने लिए जिए तो क्या जिए, तू जी ऐ दिल जमाने के लिए।’ कुछ ऐसी ही सोच के लिए साथ काम करने में खुशी मिलती है।