रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया का फैसला, 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, 14 अक्टूबर को खुलेगा बैंक

Up news

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया का फैसला, 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, 14 अक्टूबर को खुलेगा बैंक image 2024 10 10 at 22. 46. 29 9596dde6लखनऊ (आसिफ नवाज): उत्तर प्रदेश में भारतीय रिजर्व बैंक में 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जिसके अनुसार शुक्रवार के दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने आज 10 अक्टूबर को पत्र जारी कर यह सूचना दी है। बैंक कर्मियों ने बातचीत के दौरान बताया कि प्रतिवर्ष नवमी और दशमी को अवकाश रहता है। इस बार नवमी की छुट्टी नहीं दी गई थी‌। जिस बैंक कर्मचारियों में नाराजगी थी। उन्होंने नवमी की छुट्टी की मांग भी की थी।

भारतीय रिजर्व बैंक में आज पत्र जारी कर बताया है कि 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। यह सार्वजनिक अवकाश महानवमी के अवसर पर किया गया है। सहायक महाप्रबंधक अर्चित शुक्ला ने यह आदेश जारी किया है। इसी क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय भी 11 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन की अवकाश तालिका में नवमी शामिल नहीं

यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के अवकाश तालिका में 12 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी घोषित की गई थी। जिसमें प्रतिवर्ष मिलने वाला नवमी का अवकाश नहीं शामिल किया गया था। जिसको देखते हुए रिजर्व बैंक ने नवमी को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अब बैंक कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। 12 अक्टूबर को दशहरा के साथ महीने का दूसरा शनिवार है। जिसमें बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में बैंक कर्मचारियों को एक भी छुट्टी नहीं मिल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!