सबसे पहले इंडिया टीवी की तरफ से सबको 74वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। आज पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और तिरंगे के रंग में रंगा दिख रहा है। गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम तो राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर है, लेकिन आज पूरे देश में लोगों का जोश हाई है। गणतंत्र की परेड के साथ-साथ देश भर के अलग-अलग शहरों में गणतंत्र के रंग देखने के लिए हमारे साथ बने रहें:
Latest India News
Live updates :Republic Day 2023 LIVE
- Jan 26, 2023
7:55 AM (IST)
बर्फ की मोटी चादर के बीच BSF जवानों ने मनाया राष्ट्रीय पर्व
बर्फीली चोटियों पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने 74वां गणतंत्र दिवस माइनस दस डिग्री तापमान और बर्फ की मोटी चादर के बीच मनाया। आज के दिन अगर सबसे ज्यादा जोश किसी का हाई होता है तो वो सुरक्षाबलों के वे जवान हैं जो विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में मुस्तैद रहते हैं।
- Jan 26, 2023
7:54 AM (IST)
कर्तव्य पथ पर दिखेंगी 23 झांकियां
आज राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और विभागों की कुल 23 झांकियां कर्तव्य पथ पर दिखेंगी जिनमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की 6 झांकियां हैं। ये झांकियां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और मजबूत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाएंगी।
- Jan 26, 2023
7:53 AM (IST)
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह साढ़े 10 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहरायेंगी। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
- Jan 26, 2023
7:53 AM (IST)
पूरी दुनिया आज देखेगी मेक इन इंडिया की झलक
आज दिल्ली के कर्तव्य पथ से पूरी दुनिया मेक इन इंडिया की झलक को देखेगी। परेड में आत्म निर्भर भारत की ताकत का आज पूरी दुनिया लोहा मानेगी। इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर आज बहुत कुछ पहली बार होगा।
- Jan 26, 2023
7:52 AM (IST)
आज हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा
74वें गणतंत्र दिवस के लिए पूरा देश सजधज कर तैयार है, हर तरफ आपको तिरंगा ही तिरंगा दिखेगा। दिल्ली में कर्तव्य पथ से लेकर राष्ट्रपति भवन तक और लाल किले से लेकर कुतुब मिनार तक सब तिरंगे वाली रौशनी से जगमग है।