Puri Lok Sabha Election Result 2024 Live: संबित पात्रा बड़ी जीत की ओर, अब तक 6000 मतों से चल रहे आगे

Puri Lok Sabha Election Result 2024 Live: ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से एक पुरी खासी चर्चा में है। मतदान के 6वें चरण का हिस्सा बनी इस सीट पर मुकबला बेहद हाईप्रोफाइल होने वाला है। एक ओर यहां भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर लगातार दूसरी बार दांव लगाया है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से मैदान में जय नारायण पटनायक हैं। इसके अलावा राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने मुंबई के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी अरूप पटनायक को मैदान में उतारा है।

पुरी सीट पर 2019 के नतीजे

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पुरी सीट पर बीजद के पिनाकी मिश्रा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पात्रा को 11 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया था। तब मिश्रा के खाते में 5 लाख 38 हजार 321 वोट आए थे। जबकि, पात्रा को 5 लाख 26 हजार 607 वोट मिले थे। सीट पर कुल 72.53 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पुरी लोकसभा सीट

पुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें पुरी, पीपली, नयागढ़, ब्रह्मगिरी, चिल्का, सत्यबाड़ी और रणपुर शामिल है। साल 1952 में अस्तित्व में आने के बाद से ही इस सीट पर मुकाबला आमतौर पर कांग्रेस और बीजद के बीच रहा है। 2014 में भी यहां मिश्रा ने जीत हासिल की थी और कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती दूसरे स्थान पर रहीं थीं।

LIVE UPDATES:

09:55 AM: पुरी सीट से मैदान में उतरे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने अब तक 32 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। वह बीजद नेता अरूप पटनायक 6 हजार 536 मतों से पीछे चल रहे हैं।

08:13 AM: शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को खुशखबरी मिली है। पार्टी के प्रत्याशी संबित पात्रा आगे चल रहे हैं।

08:02 AM: लोकसभा चुनाव 2024 में मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोले गए। खास बात है कि पूरी मतगणना प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में जारी है। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

06:55 AM: त्रिकोणीय मुकाबला मानी जा रही पुरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी संबित पात्रा एग्जिट पोल में मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस और बीजू जनता दल प्रत्याशी को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!