नौतनवा (लाल बहादुर जायासवाल)। जयप्रकाश नगर वार्ड में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस जांच-पड़ताल करने में जुटी है।
जयप्रकाश नगर वार्ड निवासी सुरज कुमार अग्रहरी ने बताया कि 10 जनवरी 2025 की शाम करीब 7 बजे उन्होंने अपनी काली रंग की प्लसर 220 सीसी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। वह कुछ देर के लिए घर में गए और चाय पीने के बाद टहलने के लिए अस्पताल चौराहे की ओर चले गए। जब रात 10 बजे वह घर लौटे तो बाइक नहीं थी। इधर-उधर खोजबीन करते हुए आसपास के लोगों से पूछा। मगर, बाइक का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बाइक चोरी होने की सूचना पुलिस को दी।