Mumbai Fire News: मुंबई के चेंबूर में सुबह-सुबह लगी आग, दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

मुंबई के चेंबूर में सुबह-सुबह लगी आग

मुंबई: मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चेंबूर के सिद्धार्थ कॉलोनी में एक घर में आग लगने से 5 लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह जानकारी नगर पालिका की ओर से दी गई है। फिलहाल प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। अन्य लोगों को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कब हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 7 साल की बच्ची और 10 साल का लड़का शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। फिलहाल आग बुझ गई है। मृतकों की पहचान पेरिस गुप्ता, मंजू गुप्ता, अंकिता गुप्ता, प्रेम गुप्ता और नरेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई है।


बीएमसी ने की पुष्टि

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने रविवार को इस हादसे की जानकारी साझा की। बताया कि उत्तरी मुंबई के चेंबूर उपनगर में एक घर में लगी भीषण आग में पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी थे। हादसे में दो लोग झुलस गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण हादसा सुबह करीब 5.15 बजे सिद्धार्थ कॉलोनी में हुआ। मरने वालों में पति पत्नी दो बच्चे और एक रिश्तेदार शामिल है। सभी सोए थे इसलिए आग लगने का आभास नहीं हुआ।

कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ का ट्वीट
इस बीच कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट किया कि चेंबूर में आग लगने से 5 लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। मृतकों के दोस्तों और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं और उन्हें शांति और ताकत मिले।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!