चन्द्रभान राज की रिपोर्ट-
महराजगंज। जनपद में शुरू हो रहे सांसद खेल स्पर्धा 2023 को लेकर नौतनवा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान, मिले खबरों के मुताबिक महराजगंज जनपद में सांसद खेल स्पर्धा 2023 को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा स्तर पर खेल स्पर्धा होना है, प्रथम मीडिया नेटवर्क को भाजपा मण्डल अध्यक्ष विष्णुदेव चौरसिया और मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल ने सामुहिक रूप से बताया कि 9 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता होना है वही 13 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक जिलास्तरीय (स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज) में होना है।