Mathura Results 2024 LIVE: मथुरा में वोटों की गिनती शुरू, हेमा मालिनी को फिर मिलेगा मौका या मुकेश धनगर और सुरेश सिंह बनेंगे विनर? फैसला आज

Mathura Results 2024 LIVE: मथुरा लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो गई, इसमें भाजपा की हेमा मालिनी फिलहाल आगे चल रही हैं।  इसके बाद ईवीएम की गणना शुरू होगी। वोटों की गिनती के बाद यह तय होगा कि मथुरा इस बार भाजपा की हेमा मालिनी को फिर मौका देगा या कांग्रेस के मुकेश धनगर और बसपा के सुरेश सिंह पर भरोसा जताएगा? ये तो चुनावी नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा। ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होने के बाद आगे और पीछे चलने के रुझान तेजी से आएंगे।

 

9:19AM- मथुरा लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलट की वोटिंग शुरू हो गई है। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में अब तक 3600 वोटों से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी आगे चल रही हैं।

 

कृष्णनगरी मथुरा में अभिनेत्री से राजनेता बनीं हेमा मालिनी वर्तमान सांसद हैं। हेमा ने इस सीट पर 2014 और 2019 में दांव आजमाया और भाजपा के भरोसे पर खरी उतरीं। दोनों ही बार हेमा ने मथुरा में कमल खिलाया। मथुरा लोकसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ बन चुका है। 1952 में अस्तित्व में आई मथुरा लोकसभा सीट पर अब तक 17 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इस सीट पर चार बार कांग्रेस जबकि छह बार भाजपा ने अपना परचम फहराया है।

 

1991 से पहले मथुरा लोकसभा क्षेत्र से कभी भाजपा या जनसंघ का उम्मीदवार नहीं जीता था लेकिन 1991 के बाद 2019 तक हुए आठ लोकसभा चुनाव में से छह चुनाव यहां भाजपा जीती है। 2004 का चुनाव जहां कांग्रेस जीत गई थी, वहीं 2009 के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी जीते थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!