Maharajganj News: तहसील बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य सहित 16 निर्विरोध निर्वाचित

 

महराजगंज/निचलौल। तहसील बार एसोसिएशन निचलौल के चुनाव में मंगलवार को पर्चा वापसी के बाद नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य सहित 16 लोग निर्विरोध चुने गए।

चुनाव अधिकारी रामनरेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार मिश्रा व देशदीपक पांडेय, मंत्री पद के लिए द्वारिका प्रसाद व सुनील चौधरी चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष गजेंद्र मिश्र व आनंद कुमार पटेल, संयुक्त मंत्री प्रशासन राविंस कुमार पांडेय व अविनाश चंद केसरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भोरिक यादव, हरिश्चंद्र राव व अतुलधर दूबे के बीच कड़ा मुकाबला है। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, संयुक्त मंत्री सामान्य ओमप्रकाश उपाध्याय, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय अवधेश कुमार मिश्र, सदस्य कार्यकारिणी आशुतोष कुमार पांडेय, नागेंद्र कुमार सिंह, नवीन कुमार मिश्र, प्रवीण चंद पांडेय, अखिलेश कुमार दूबे, ज्ञान प्रकाश गिरी, शैलेश कुमार, जय प्रकाश सहानी, राहुल देव पांडेय, अनुप कुमार चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!