चौक/ महराजगंज (लाल बहादुर जायसवाल): होली के त्योहार को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चौक की पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना चौक की पुलिस टीम ने आज दो अलग-अलग स्थानों से 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
- संतोष उर्फ रामसकल भारती पुत्र परभु, निवासी सुंदरपुर सोनाडी खास, थाना चौक, जनपद महराजगंज।
- संजय पुत्र स्व. परमारथ, निवासी सुंदरपुर सोनाडी खास, थाना चौक, जनपद महराजगंज।
पुलिस टीम ने ग्राम हथियहवां नर्सरी में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे डेढ़ कुंतल लहन (शराब बनाने का कच्चा माल) को नष्ट कर दिया।
इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मी शामिल रहे:
- उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह
- उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश झां
- उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह
- कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार यादव
- कांस्टेबल अभय कुमार सिंह
- महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव