महराजगंज: पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई: 1600 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस और ssb की संयुक्त कार्रवाई: 1600 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज, सनौली (लाल बहादुर जायसवाल): महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनौली थाना क्षेत्र के फरेन्दी बाजार में 14 अक्टूबर 2024 को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी में शामिल दो आरोपियों को 1600 ग्राम चरस (कुल 165 गोलियां) के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस और ssb की संयुक्त कार्रवाई: 1600 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत-

बरामद की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। यह चरस नेपाल से भारत के रास्ते अंतरराष्ट्रीय तस्करी के लिए लाई जा रही थी। मौके पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने स्थानीय थाने में मामला पंजीकृत कर अभियुक्तों को अदालत में पेश किया है। संबंधित मामला मु0अ0सं0 169/2024 के तहत पंजीकृत किया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त:

1. मुलायम यादव (पिता: श्याम सहाय यादव) – निवासी पिपरहिया, SSB रोड, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र 28 वर्ष।

2. अनिल चौधरी (पिता: झीनक चौधरी) – निवासी वार्ड नंबर 12, घनश्यामनगर, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र 21 वर्ष।

 

घटनास्थल और बरामदगी-

गिरफ्तारी फरेन्दी बाजार थाना क्षेत्र, सोनौली में की गई। पुलिस और SSB टीम ने तस्करों से कुल 1600 ग्राम चरस (कुल 165 गोलियां) जब्त की। यह चरस नेपाल से भारत के रास्ते तस्करी के लिए लाई जा रही थी।

 

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

– थाना सोनौली के उ.नि. अभय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

– अभियान में शामिल पुलिसकर्मी:
– हैडकांस्टेबल अक्षय कुमार
– कांस्टेबल अवनीश कुमार यादव

 

SSB टीम:

SSB की टीम का नेतृत्व सहायक सेनानायक श्री हरी मोहन मीना ने किया। अन्य सदस्यों में शामिल थे:
– GD/SI महेंद्र कुमार
– HC/GD मार्कण्डेय
– CT/GD श्याम नारायण महतो
– CT/GD जीवन कुमार

 

तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई-

अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है और तस्करी के इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। अदालत में आरोपियों को पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!