महाराजगंज breaking :पुलिस कप्तान डा0 कौस्तुभ ने जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों को दिए नव वर्ष की बधाई संदेश

संवाददाता विनोद प्रजापति-

सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह ने अपने कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को सुनाया SP डा०कौस्तुभ का संदेश-

कोतवाल सोनौली नेअपने मातहतों को भोजन कराने के बाद चौकीदारों को कंबल भी किया वितरित-

सोनौली l जिले के पुलिस कप्तान डा०कौस्तुभ द्वारा जनपद के पुलिस कर्मियों को दिए गए नव वर्ष के बधाई संदेश को कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह द्वारा अपने कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को सुनाया गया। जिसमें बीते वर्ष की उपलब्धियों की जिक्र करते हुए उस पर अमल करने की तरजीह दी गई है। जिस के आधार पर अब नये वर्ष की नई किरणों के साथ पुलिस बल को और क्रियाशील कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस और महराजगंज पुलिस को गौरांवित करते हुए जन मानस में पुलिस की सकारात्मक छवि को और शुद्ध करने पर बल दिया गया है।

 

पुलिस कप्तान डा०कौस्तुभ द्वारा दिए गए बधाई संदेश के अंश

बीती साल वर्ष-2022 के समापन तथा नूतन वर्ष 2023 के आगमन की इस घड़ी में यह उचित होगा कि हम सभी उत्तर प्रदेश पुलिस तथा महराजगंज पुलिस की वर्ष 2022 की उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव करें। आप सभी के द्वारा वर्ष 2022 में एक ओर जहां संगठित अपराध के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी, वहीं जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों जिसमें प्रमुख रूप से विधान सभा निर्वाचन-2022, सभी त्योहारों तथा महराजगंज महोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था अक्षुण्य रखी गयी। आप सभी के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जनता और पुलिस के मध्य सम्बन्धों को भी अत्यन्त बेहतर बनाया गया।

ये भी पढ़े-  एमपी मांटेसरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

 

आप सभी को अथक प्रयासों से वर्ष 2022 में जनपद में हत्या, लूट एवं सभी गम्भीर प्रकार के अपराधों का सफल अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। निरोधात्मक कार्यवाही अन्तर्गत विगत वर्ष के सापेक्ष वर्ष 2022 में जुआ अधिनियम में 168%, एनडीपीएस में 155%, आबकारी अधिनियम में 109%, कस्टम अधिनियम में 309%, गैंगेस्टर अधिनियम में 156%, गुण्डा अधिनियम में 112% की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसी प्रकार वर्ष 2022 में कुल 22 पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है। वर्ष 2022 में पंजीकृत अभियोगों एवं पुरानी विवेचनाओं के निस्तारण में विशेष रूचि लेकर लगभग 85 प्रतिशत विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है।

 

आप के द्वारा गत वर्ष में शासन के मंशा के अनुरूप आगन्तुको को थानों पर आगन्तुक कक्ष के रूप में न केवल मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराते हुये बेहतर वातावरण प्रदान किया जा रहा है, बल्कि जनसुनवाई का स्तर भी बेहतर रखा गया। फीडबैक के परिमाण में 80% से अधिक फरियादी जनपद पुलिस की कार्य प्रणाली से संतुष्ट रहे हैं। आप लोगों से आशा है कि इसी प्रकार से जनसुनवाई को और बेहतर बनाते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि थाने पर आने वाले किसी फरियादी को अपनी समस्या के निराकरण के लिए भटकना न पड़े। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने की दिशा में वर्ष 2022 में 01 नवीन थाना भिटौली तथा 03 नवीन पुलिस चौकियों की स्थापना की गयी है।

 

 

प्रत्येक थानों में मेस व शौचालयों का निमार्ण कराया गया है। उक्त के अतिरिक्त शासन से 18 थानों में बहुमजिला आवासीय हास्टल की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है जहाँ निर्माण कार्य इसी माह प्रारम्भ होने की सम्भावना है। जनपद में सेवारत पुलिस कर्मियों के कल्याणार्थ इनके अवकाश स्वीकृति के साथ-साथ चिकित्सा प्रतिपूर्ति के 456 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं/मूलभूत आवश्यकताओं के सम्बन्ध में त्वरित निस्तारण की कार्यवाही की गयी है। 01 जनवरी 2023 से पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किये जाने के भी प्रयास किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़े-  पनियरा के नाथपार में तीन करोड़ पच्चीस लाख की लागत से बनेगा विवाह घर

इस दौरान कोतवाल अभिषेक सिंह,महिला उपनिरीक्षक मनीषा सिंह, उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक रामरतन यादव,उप निरीक्षक अखिलेश सिंह,हेड कांस्टेबल बेचन प्रसाद,कांस्टेबल इफ्तिखार खान, कांस्टेबिल प्रदीप प्रजापति समेत क्षेत्र के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे l

 

इस मौके पर कोतवाल सोनौली ने सभी को भोजन कराने के बाद चौकीदारों को कम्बल बांटे।साथ ही सभी मातहतों को अपने कर्तव्य पथ पर लग जाने की ताकीद की ,और कहे कि सोनौली को आप सभी के कर्तव्य निष्ठा से आदर्श कोतवाली का दर्जा दिलाया जा सकता है।जिस से प्रदेश के साथ ही जनपद महराजगंज का नाम रोशन होगा।

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: