चन्द्रभान राज की रिपोर्ट-
कोल्हुई, महराजगंज। थानाध्यक्ष कोल्हुई महेन्द्र यादव मय हमराह हे0का0 अरविन्द कुमार राय, का० विशाल सिंह के द्वारा गुरुवार को थाना कोल्हुई में पंजीकृत मु0अ0स0 92/22 धारा 363 भादवि0 से सम्बन्धित अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
ज्ञात हो कोल्हुई थाना में पंजीकृत मुकदमा के तहत कोल्हुई पुलिस द्वारा अपहृता को बरामद कर बयान के लिए महराजगंज भेज दी गई तथा आरोपी निवासी ग्राम बडगो टोला भुडकुडहा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय के शुपुर्द कर दिया गया।