नई दिल्ली: यूपी में समाजवादी पार्टी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने शुक्रवार को जयन्त चौधरी को फिर से अपना अध्यक्ष चुन लिया है। राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक चुनाव 2022-25 की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी शिवकरन सिंह ने जयंत चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुने जाने के बाद जयंत चौधरी ने पार्टी कार्यालय में स्व. चौधरी चरण सिंह, स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्रों पर मार्ल्यापण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
त्रिलोक त्यागी ने बताया की राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 14 फरवरी 2023 को कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में होगा, जिसमें राजनैतिक व आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होगी।